{"_id":"69e35b12f5395cd38b0ec054","slug":"people-protested-against-the-mrf-site-in-nehru-park-kullu-news-c-89-1-klu1002-174174-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेहरू पार्क में एमआरएफ साइट के विरोध में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेहरू पार्क में एमआरएफ साइट के विरोध में उतरे लोग
विज्ञापन
सीनियर सीटिजन काउंसिल ने प्रशासन से की हस्तक्षेप की मांग
.............
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सीनियर सिटीजन काउंसिल कुल्लू के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेहरू पार्क सरवरी में प्रस्तावित एमआरएफ साइट के खिलाफ विरोध जताया है। शनिवार को काउंसिल ने उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपते हुए पार्क के रखरखाव और उसके मूल स्वरूप को बनाए रखने की मांग की।
वरिष्ठ नागरिक घनश्याम सूद ने बताया कि नगर परिषद के अनुसार 20 अप्रैल से नेहरू पार्क परिसर में एमआरएफ साइट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जानी है। उन्होंने इसे पूरी तरह अनुचित बताते हुए कहा कि यह वर्ष 2019 में उपायुक्त की ओर से दिए गए उन निर्देशों के विपरीत है, जिनमें स्पष्ट किया गया था कि पार्क की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। घनश्याम सूद और महिमन चंद्र ने आरोप लगाया कि नगर परिषद ने इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए पार्क में रेत, बजरी और पत्थर डाल दिए हैं। वहां मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित कर दिए गए हैं। इससे पार्क का स्वरूप बिगड़कर डंपिंग साइट जैसा हो गया है। काउंसिल ने मांग की है कि प्रस्तावित एमआरएफ साइट को तुरंत रद्द किया जाए। इसके अतिरिक्त, काउंसिल ने पार्क में नियमित सफाई, बेंचों की व्यवस्था, फूलों की क्यारियों का रखरखाव, बच्चों के झूलों की मरम्मत तथा शौचालय और वर्षा शेल्टर जैसी सुविधाओं के निर्माण की भी मांग उठाई है। संवाद