{"_id":"610beaaa8ebc3e88d8611bfa","slug":"people-of-gushaini-will-not-wander-in-banjar-kullu-for-treatment-kullu-news-sml3793340182","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए बंजार, कुल्लू में नहीं भटकेंगे गुशैणी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के लिए बंजार, कुल्लू में नहीं भटकेंगे गुशैणी के लोग
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी को आखिरकार चिकित्सक मिल ही गया। सरकार की ओर से केंद्र में चिकित्सक की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चिकित्सक मिलने से शरची, नोहांडा, तुंग, शिल्ली, कंडीधार, मशियार, श्रीकोट, कलवारी पंचायत के लोगों को अब परेशानी नहीं होगी। पिछले दो सालों से लोग परेशानी झेल रहे थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में वर्तमान में एक दंत और एक अन्य चिकित्सक का पद स्वीकृत है। गुशैणी में तैनात चिकित्सक ने स्वास्थ्य कारणों से नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से पद खाली चल रहा था। चिकित्सक न मिलने से लोगों को मजबूरी में उपचार के लिए कई किलोमीटर बंजार और कुल्लू अस्पताल आना पड़ रहा था। लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चिकित्सक के खाली पद को भरने की मांग की थी। सरकार ने यहां चिकित्सक भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। कोरोना काल में घर-द्वार में ही लोग अपना उपचार करवा सकेंगे।
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी के लिए चिकित्सक को भेजने के निर्देश जारी हो चुके हैं। डॉ. ज्योति चंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।