फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People hiding in their homes amid severe cold

Kullu News: कड़ाके की ठंड के बीच घरों में दुबके लोग

Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 05 Feb 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
People hiding in their homes amid severe cold
केलांग में बर्फबारी से ढके वाहन।=संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की चंद्राघाटी के रिहायशी इलाकों में 15 से अधिक घंटे तक बर्फबारी होने से लोगों का संपर्क जिला मुख्यालय केलांग और कुल्लू-मनाली से कट गया है।
विज्ञापन

घाटी के ऊंची चोटियों में दो से तीन फीट ताजा बर्फबारी हुई है। कोकसर में डेढ़, सिस्सू, खंगसर व गोंधला में एक फीट, तोदघाटी के योचे, रंगयोग, बरयोग, छीका रारिक एक से आधा से एक फीट हिमपात हुआ है। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोग घरों में दुबकने पर मजबूर है। तेलिंग, सिस्सू और गोंधला में दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी जारी है।
विज्ञापन

बर्फ से सफेद हुई वादियों से पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी होने से सड़कों पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने सैलानियों और आम लोगों से बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है। कहा कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं। आपातकालीन सेवाओं की जानकारी अपने पास रखें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला पुलिस की ओर से जारी नंबराें के साथ 1077 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed