फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A cleanliness drive was conducted from Jalori Pass to Ghiyagi.

Kullu News: जलोड़ी पास से घियागी तक चलाया सफाई अभियान

Mon, 28 Sep 2026 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive was conducted from Jalori Pass to Ghiyagi.
पर्यटन कारोबारियों और सैलानियों को दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बीते रविवार को सोझा टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन ने ग्रीन वैली क्लीन वैली का संदेश देते हुए जलोड़ी पास से घियागी तक सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान पर्यटन कारोबारियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने क्षेत्र में होटल, होम स्टे और कैफे संचालकों से अपील की कि पर्यटन क्षेत्र में किसी भी तरह का कचरा न फैलने दें। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरा वातावरण ही क्षेत्र की खूबसूरती और पर्यटन की पहचान है। कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और कचरे का उचित प्रबंधन करने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने पर्यटकों से पहाड़ों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। पर्यटकों को समझाया कि दिनभर घूमने के दौरान निकलने वाला ड्राई वेस्ट अपने साथ रखें और शाम को अपने होटल या होम स्टे में ही जमा करवाएं। इससे पर्यटन स्थलों पर कचरा फैलने से रोका जा सकेगा। राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में अपनाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed