फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People had reached the chariot ground in the morning

कुल्लू के रथ मैदान में सुबह ही पहुंचे लोग, दिखा जोश

Fri, 13 May 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
People had reached the chariot ground in the morning
कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड़ शो के दौरान जनता का अभिनदंन स्वीकार करत? - फोटो : Kullu
कुल्लू। समय: 10:00 बजे, दिन शुक्रवार, स्थान रथ मैदान कुल्ल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लोग सुबह ही पहुंच गए। इनमें अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जो समय से पहले कुर्सियों पर बैठ गए। 10:30 मिनट पर धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ने लगी। पंडाल में खाली कुर्सियां भरने लगीं।
विज्ञापन

पंडाल के मुख्यद्वार पर पुलिस जवान तैनात हैं। सभी कार्यकर्ताओं समेेत लोगों की चेकिंग की गई। इसके बाद भीतर प्रवेश मिला। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग द्वार हैं। 11:00 बजे के पास पंडाल के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। तेज धूप होने के कारण लोग छाया में ही बैठ गए और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इंतजार करते रहे। इस दौरान कुछ युवा कार्यकर्ता भारत माता की जय के उद्घोष लगाते है। कुछ देर बाद इसमें महिलाएं भी शामिल हुईं। 11:30 पर मैदान लोगों की संख्या से आधा भर गया। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को पानी भी पिला रहे हैं। तेज धूप होने के बाद भी लोग इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 12:00 बजे रथ मैदान पूरी तरह से भर गया। एक सभी कुर्सी खाली नहीं दिखी। तेज धूप से बचने लिए पंखे की व्यवस्था की गई है। 12:30 मिनट पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए कॉलेज गेट के मुख्य चौक पहुंचे, जहां पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने नाटी डाली। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू में एक घंटा देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

दो मैदान में पार्क हुई बसें और वाहन, यातायात सुचारु रहा
शहर के क्रिकेट और प्रदर्शनी मैदान में बसें और गाड़िया पार्क की गईं थी। ये दोनों मैदान वाहनों से पैक रहे। इससे शहर में ट्रैफिक भी सचारु रहा। सड़क पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि जिला पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से पहुंचने से पहले ट्रैफिक को रोका। उनके पहुंचने के बाद ट्रैफिक को जाने दिया। इस दौरान कुछ सैलानी और अन्य लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा के आने से पहले बंद कर दीं अस्थायी दुकानें
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो से दो घंटे पहले ही व्यापारियों की अस्थायी दुकानें पुलिस ने बंद करवा दीं। से सभी दुकानें रोड शो वाले स्थान कॉलेज गेट से ढालपुर तक सजाई गई हैं। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि सुरक्षा को लेकर दुकानें बंद करवाई गई हैं, जिसे दो घंटे बाद पुलिस ने खोलने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed