फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People are troubled due to wrong registration of the name of Madgran village

Kullu News: मडग्रां गांव का नाम गलत दर्ज होने से लोग परेशान

Sun, 04 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
People are troubled due to wrong registration of the name of Madgran village
बोले- डीसी और एसडीएम को पत्र लिखकर की थी संशोधन की मांग
विज्ञापन

नहीं हो पाई कार्रवाई, विधायक से समस्या का समाधान करने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति तहसील के अंतर्गत गांव मडग्रां का नाम गलत दर्ज होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को प्रशासनिक लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव का नाम कई महत्वपूर्ण सरकारी और राजस्व दस्तावेजों एवं ऑनलाइन अभिलेख प्रणालियों में गलत रूप से दर्ज किया गया है। इससे आधार कार्ड, अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रमाण पत्र, बोनाेफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आवेदन, रोजगार पंजीकरण, सेना भर्ती और भूमि रिकार्ड पोर्टल एम-हिमभूमि में भी गलत दर्ज हो चुका है। ऐसे में युवाओं पर इसका ज्यादा प्रभाव दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासी विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में इस संबंध में जिला उपायुक्त लाहौल-स्पीति और एसडीएम उदयपुर को पत्र लिखकर नाम-संशोधन की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से पत्र लिखकर गांव के नाम को सही करने की मांग की है। उन्होंने स्थानीय विधायक से भी मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed