{"_id":"66fe949d3c7971591a0dedcd","slug":"pensioners-upset-due-to-not-getting-pension-on-time-kullu-news-c-89-1-ssml1015-132219-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनर खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: समय पर पेंशन न मिलने से पेंशनर खफा
विज्ञापन
एक तारीक को पेंशन न देने पर होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। समय पर न मिलने से पेंशनर सरकार से खफा हैं। पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है और चेताया है कि अगर हर माह पेंशन एक तारीख को नहीं दी गई तो पेंशनर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन खंड बंजार की मासिक बैठक खंड अध्यक्ष किशन चंद डोगरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हीरा सिंह और लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त भूप सिंह का फेडरेशन में शामिल होने पर स्वागत किया गया। खंड अध्यक्ष किशन चंद डोगरा ने कहा कि यदि पेंशन हर माह पहली तारीख को न दी गई तो पेंशनर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के अंतराल में हुए सेवानिवृत्त पेंशनरों को वेतन और पेंशन के एरियर का भुगतान किया जाए। इसके अलावा लंबित मेडिकल बिलों और डीए की किस्तों को भी जारी किया जाए। कहा कि विगत 27 सितंबर को कुल्लू प्रशासन की ओर से अनुमति प्रदान करने के बावजूद पेंशनरों को प्रदर्शनी मैदान ढालपुर में सभा का आयोजन करने से रोका गया। इसकी खंड निंदा करता है। कहा कि न जाने किसके दबाव में आकर प्रशासनिक अधिकारियों को यह कदम उठाना पड़ा। पेंशनरों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान केहर सिंह, यशपाल, कुंजलाल, टेकसिंह, हेमराज, गुमत राम, भगत राम, लाल सिंह, चुनी लाल आदि उपस्थित रहे।