फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Peepal Jatra Mela... This time plots will be available with 10% increase

Kullu News: पीपल जातर मेला... इस बार दस फीसदी वृद्धि के साथ मिलेंगे प्लॉट

Mon, 21 Apr 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Peepal Jatra Mela... This time plots will be available with 10% increase
कल से शुरू होगी प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया, 28 से 30 अप्रैल तक होगा पीपल जातर मेला
विज्ञापन

तीन दिन होंगी सांस्कृतिक संध्याएं, स्थानीय कलाकारों को दी जाएगी प्राथमिकता : महंत
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में तीन दिन तक चलने वाले राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले में व्यापारियों को 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ प्लाॅट मिलेंगे। 28 से 30 अप्रैल तक पीपल जातर मेला होगा।
23 अप्रैल से प्लाॅट के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। जातर मेले की तैयारियों पर नगर परिषद ने एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने की।
विज्ञापन

बैठक के बाद उन्होंने बताया कि पिछली बार आचार संहिता के चलते प्लॉट के रेट में वृद्धि नहीं हुई थी। इस बार इसमें बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तीन दिन तक सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। इनमें जिले के स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू कार्निवाल में जिन कलाकारों ने प्रस्तुति दी है, उन्हें कार्यक्रम मिलना तय है। अन्य स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी, कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा सहित सभी वार्ड के पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो डोम की नीलामी से हुई 42 लाख की आय
गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि अब तक नगर परिषद को दो डोम से 42 लाख की आय अर्जित हुई है। जातर मेले के दौरान दो डोम लगेंगे। इनकी नीलामी हो चुकी है। इससे 42 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई है। अस्थायी बाजार के लिए 23 अप्रैल से नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी। व्यापारी नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर प्लॉट खरीद सकते हैं। जातर मेले में तमाम तरह की दुकानें लगेंगी। इनमें खाने-पीने से लेकर बर्तन और कपड़े लोगों को अच्छे दाम पर मिलेंगे।

--

बॉक्सिंग, रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी होंगीनगर परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि पीपल जातर मेले के दौरान प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से बॉक्सिंग, रस्साकशी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इनके जरिये युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed