फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pears sold at Rs 180 per kg in Bhuntar market

Kullu News: भुंतर मंडी में 180 रुपये किलो बिकी नाशपाती

Mon, 16 Jun 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pears sold at Rs 180 per kg in Bhuntar market
टकोली सब्जी मंडी में भी पहुंचले लगी खेप, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी आमद
विज्ञापन

बागवान बोले- मौसम अनुकूल न रहने से इस बार नहीं बना है नाशपाती का आकार

संवाद न्यूज एजेंसी

भुंतर (कुल्लू)। सब्जी मंडियों में नाशपाती ने दस्तक दे रही है। सोमवार को भुंतर सब्जी मंडी में नाशपाती 180 रुपये प्रतिकिलो बिकी। साथ ही कुल्लू जिले की सीमा के साथ लगती टकोली सब्जी मंडी में नाशपाती की खेप आना शुरू हो गई है।
हालांकि, अभी तक मंडियों में नाममात्र ही नाशपाती आ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी खेप बढ़ेगी। पिछले साल बागवानों को नाशपाती के 150 से 170 रुपये तक दाम मिले थे। ऐसे में बागवानों को उम्मीद है कि इस बार सीजन में दाम बेहतर रहेंगे। गौर रहे कि नाशपाती की फसल इस बार कम बताई जा रही है। खराहल घाटी, पार्वती घाटी, ऊझी घाटी सहित कई क्षेत्रों में नाशपाती बागवानों को मालामाल कर रही है। बागवान रेशम ठाकुर, नरेंद्र सेन, अशोक और विजय कुमार ने कहा कि मई और मध्य जून तक मौसम इस बार बागवानी के अनुकूल नहीं रहा है। ऐसे में प्लम के साथ ही नाशपाती का भी आकार नहीं बन पाया। निचले क्षेत्रों से बागवानों ने नाशपाती का तुड़ान शुरू कर दिया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जुलाई में ही तुड़ान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि साइज कम रहने से कुल उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

भुंतर सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि नाशपाती मंडी में 180 रुपये प्रतिकिलो बिकी। शुरुआती दौर में बेहतर दाम मिल रहे हैं। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि वे नाशपाती के तुड़ान में जल्दबाजी न करें, पूरी तैयार होने के बाद नाशपाती मंडी में लाएं, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed