फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pattan Valley won the volleyball match by defeating Buhari Club

Kullu News: बुहारी क्लब को हरा पट्टन वैली ने जीता वॉलीबाल मैच

Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pattan Valley won the volleyball match by defeating Buhari Club
सैंज के पटाहरा में मनाए  गए हूम पर्व में जलाई गई मशालें। संवाद
त्रिलोकनाथ में राज्य स्तरीय पोरी मेले के उपलक्ष्य में करवाई गईं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

मैराथन में लड़कों में सक्षम और लड़कियों में पुष्पा रहीं अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। त्रिलोकनाथ में मनाए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पोरी मेले के उपलक्ष्य में शनिवार को खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इससे पहले शुक्रवार सुबह भी खेलों की कड़ी में मैराथन करवाई गई।

अंडर-18 लड़कों में सक्षम प्रथम, कृष कश्यप द्वितीय और गौरव तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में पुष्पा, करिश्मा और रिधिमा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में लच्छम सिंह पहले, मंजीत दूसरे और राजीव तीसरे नंबर पर रहे। महिला वर्ग के मैराथन मुकाबले में एकमात्र महिला संतोष ने भाग लिया। वॉलीबाल का पहला मुकाबला पट्टन वैली और बुहारी क्लब के बीच खेला गया। इसमें पट्टन वैली ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला आईटीआई और मंडी सिक्सर के बीच खेला गया। इसमें मंडी सिक्सर ने जीत दर्ज की। हिंसा और नेपाली सिक्सर के बीच खेले गए मैच में नेपाली सिक्सर ने जीत दर्ज की। तीनों टीमें अगले दौर में पहुंचीं। पोरी मेला कमेटी के स्पोर्ट्स मेंबर विनोद कुमार ने बताया कि मेले में वॉलीबाल, रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें काफी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed