फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Patlikuhal echoed with slogans of 'Down with Pakistan and terrorism'

Kullu News: पाकिस्तान, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा पतलीकूहल

Thu, 24 Apr 2025 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Apr 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Patlikuhal echoed with slogans of 'Down with Pakistan and terrorism'
कुल्लू में पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद के दौरान ढालपुर की बंद दुकाने।-स्ंवाद
पहलगाम हमले के विरोध में व्यापारियों और लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

पुतला फूंका, बंद रखा बाजार, ठोस कार्रवाई करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में पतलीकूहल कस्बे में भी स्थानीय निवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
रोष रैली में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला भी फूंका। आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद और शहीद सैलानियों को श्रद्धांजलि जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पतलीकूहल के आह्वान पर वीरवार को दोपहर तक पतलीकूहल बाजार बंद रखा गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई और निर्दोष सैलानियों को श्रद्धांजलि दी। बंद के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा भारती प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डीणे राम ने कहा पाकिस्तान लंबे समय से आतंकियों के जरिये भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश करता आ रहा है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार कठोर कदम उठाकर आतंकवाद की जड़ को खत्म करे।

व्यापार मंडल पतलीकूहल के वरिष्ठ सदस्य सुभाष कपूर ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन की बहाली हुई थी। सैलानी फिर से घाटियों की खूबसूरती का आनंद लेने आ रहे थे। कहा कि यह केवल सैलानियों पर हमला नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और शांति के प्रयासों पर सीधा प्रहार है। इस तरह की घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए ठोस नीतिगत और सामरिक कार्रवाई आवश्यक है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed