{"_id":"65905a0cb5c651eeea000a8d","slug":"patients-reaching-hospitals-without-masks-kullu-news-c-89-1-klu1001-13934-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अस्पतालों में बिना मास्क के ही पहुंच रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अस्पतालों में बिना मास्क के ही पहुंच रहे मरीज
Sat, 30 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। देश में कोरोना के नए वैरिएंट जेएन-1 की आहट के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
बावजूद लोग बिना मास्क के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू आ रहे हैं। अभी अस्पतालों में बिना मास्क के ही मरीज नजर आ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में वार्ड से लेकर ओपीडी तक यही हाल है। अस्पताल प्रबंधन की एडवायजरी के बावजूद लोग कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर बेखबर हैं। बिना मास्क अस्पताल में आने का क्रम जारी है।
ऐसे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। शनिवार को कुल्लू अस्पताल के पर्ची काउंटर पर महिला और पुरुष अपनी-अपनी लाइन में खड़े रहे। मुश्किल से 20 से 30 फीसदी लोग ही मास्क पहने नजर आए। अन्य ओपीडी में भी ऐसा ही नजारा देखा गया। ट्रामा सेंटर से लेकर अन्य वार्डों में आधे से भी कम लोग ही मास्क लगा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को सख्ती करने की जरूरत है। इसके बाद ही अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी एडवायजरी का लोग सही तरीके से पालन कर सकेंगे।
...
मरीजों और तीमारदारों से बिना मास्क अस्पताल में न आने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही मास्क का उपयोग करने के लिए निर्देश की कॉपी भी चस्पां की गई है। अगर लोग नियम नहीं मानते हैं तो सख्ती से नियम का पालन करवाया जाएगा।
-डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू