{"_id":"6a3c1783412b5b49c50953a5","slug":"patchwork-work-gains-momentum-on-the-naggar-manali-left-bank-road-kullu-news-c-89-1-klu1002-179702-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नग्गर-मनाली वामतट मार्ग पर पैचवर्क ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नग्गर-मनाली वामतट मार्ग पर पैचवर्क ने पकड़ी रफ्तार
Thu, 25 Jun 2026 11:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग में सड़क का पैचवर्क करते हुए विभाग के मजदूर और मशीनरी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर नग्गर से मनाली तक उबड़-खाबड़ सड़क को दुरुस्त करने का काम तेज हो गया है। जहां-जहां सड़क उखड़ चुकी है, वहां पैचवर्क शुरू कर दिया गया है।
अब जल्द ही इस मार्ग पर सफर करने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार नग्गर से मनाली तक सड़क की मरम्मत और पैचवर्क के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस काम पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और विभाग का दावा है कि इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
फिलहाल नग्गर-मनाली के बीच जगतसुख क्षेत्र में करीब तीन किलोमीटर हिस्से में पैचवर्क किया जा रहा है। इसके अलावा नग्गर से कुल्लू के बीच भी टारिंग के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, ताकि इस हिस्से में भी उखड़ी सड़क को दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर कई स्थानों पर सड़क की टारिंग पूरी तरह उखड़ चुकी है। इससे इस मार्ग पर सफर करने वाले लोगों और पर्यटकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
वाहन चालक रमेश कुमार, सुरेश और डोला सिंह ने बताया कि गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है और यात्रियों को भी हिचकोले खाने पड़ते हैं। अब सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग के अलावा वामतट मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। खासकर नग्गर क्षेत्र घूमने आने वाले पर्यटक कुल्लू और मनाली से इसी रास्ते का उपयोग करते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग कटराईं के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि नग्गर से मनाली तक का कार्य जारी है, जबकि कुल्लू की ओर किए जाने वाले कार्य को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।