{"_id":"67ff8b110a2bc77456085b0c","slug":"parvati-jeep-union-meeting-on-21st-april-in-bhuntar-kullu-news-c-89-1-klu1002-145576-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्वती जीप यूनियन की बैठक 21 अप्रैल को भुंतर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्वती जीप यूनियन की बैठक 21 अप्रैल को भुंतर में
Thu, 17 Apr 2025 06:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:17 AM IST
विज्ञापन
भुंतर(कुल्लू)। पार्वती गुड्स कैरियर जीप यूनियन भुंतर की बैठक 21 अप्रैल को होगी। यूनियन के चेयरमैन जय प्रकाश और प्रधान बैली राम ने बताया कि बैठक सुबह 11:00 बजे जनजातीय भवन भुंतर में शुरू होगी। उन्होंने यूनियन के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की जाएगी जिसमें मुख्य रूप से कार्यकारिणी के कार्यकाल पर चर्चा करने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया पर भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी वर्ष 2025 का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। उन्होंने यूनियन के सदस्यों और पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे अपने अपने सुझाव भी इस बैठक में पेश करें, ताकि आने वाले समय में यूनियन को और मजबूत और बेहतर तरीके से संचालित करने का प्रयास किया जा सके।