फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Parking will be built in Banjar from eight lakhs

बंजार में अस्सी लाख से बनेगी पार्किंग

Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Parking will be built in Banjar from eight lakhs
नगर पंचायत बंजार में बजट पास किया गया। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में विकास रफ्तार पकड़ेगा। इसके लिए नगर पंचायत बंजार ने बुधवार को बैठक में 3.81 करोड़ का बजट पारित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशा शर्मा की अध्यक्षता में बजट पारित किया गया। इसमें विभिन्न स्कीमों को शामिल किया है। नगर पंचायत बंजार के सचिव प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि वाहन पार्किंग निर्माण के लिए सबसे ज्यादा राशि खर्च होगी। इसमें अस्सी लाख रुपये का प्रावधान किया है, जबकि पच्चीस लाख से मेला मैदान बंजार का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसकी मेले में अच्छी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत की संपत्ति की मरम्मत के लिए बारह लाख, नालियां बनाने पर बीस लाख और पार्क के निर्माण के लिए बीस लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। कूड़ा-कचरा प्रावधान के लिए पच्चीस लाख, कूड़ा भंडारण स्थल की मरम्मत के लिए छह लाख, नाली के तटीकरण पर ग्यारह लाख, सड़क एवं पुल के निर्माण पर अठारह लाख और नगर पंचायत कार्यालय कीऊपरी मंजिल के निर्माण कार्य पर पच्चीस लाख की राशि खर्च होगी। इसके अलावा पुराना बस अड्डा से नगर पंचायत पार्क तक केबल बिछाने के लिए इक्कीस लाख, दुकानों पर स्ट्रीट वेंडर मार्केट निर्माण कार्य के लिए पच्चीस लाख का प्रावधान किया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इसी वर्ष नगर पंचायत की ओर से पार्किंग निर्माण पूर्ण किया जाएगा। इसमें सैकड़ों गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। नगर पंचायत बंजार को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए जाएंगे इस मौके पार्षद महेंद्र शर्मा, कुलदीप सोनी, उर्मिला नेगी, बबीता, कपिल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed