फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paragliding activities will remain suspended during the President's visit.

Kullu News: राष्ट्रपति दौरे में बंद रहेगी पैराग्लाइडिंग गतिविधियां

Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
Paragliding activities will remain suspended during the President's visit.
पर्यटन विभाग ने कारोबारियों को जारी किए दिशा-निर्देश
विज्ञापन

...
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह से आठ अक्तूबर तक के मनाली प्रवास के दौरान सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग सतर्क हैं। ऐसे में छह से आठ अक्तूबर तक मनाली से लेकर अटल टनल रोहतांग तक पर्यटन गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। इसमें पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून व अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों का आयोजन नहीं होगा।

पर्यटन विभाग ने पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में जिला पर्यटन अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति के मनाली प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में पैराग्लाइडिंग समेत अन्य सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रभावी निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed