फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Paper walnuts being sold for Rs 500 a hundred, Large walnut prices up to Rs 150 in a year, walnuts have special significance in Sair Sankranti

500 रुपये सैकड़ा बिक रहा कागजी अखरोट

Thu, 16 Sep 2021 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Paper walnuts being sold for Rs 500 a hundred, Large walnut prices up to Rs 150 in a year, walnuts have special significance in Sair Sankranti
कुल्लू के ढालपुर में सायर उत्सव के दौरान अखरोट बेचता व्यक्ति। - फोटो : Kullu
कुल्लू। सायर संक्रांति में अखरोट का विशेष महत्व है। देवी-देवताओं के पूजा-पाठ में भी संक्रांति में अखरोट को शामिल किया जाता है। जिसके चलते जिला मुख्यालय में अखरोट की अस्थायी दुकानें सजी हैं। लोग खरीदारी में कागजी अखरोट को पसंद कर रहे हैं। सीजन की शुरूआत में ही कागजी अखरोट 500 रुपये सैकड़ा के हिसाब से बिक रहा है। बादामी और भुर्ज किस्म का अखरोट भी 300 से 400 रुपये सैकड़ा के भाव से बेचा जा रहा है। हालांकि आगामी दिनों में अखरोट के दाम स्थिर रहेंगे या नहीं, इस पर अभी संशय बरकरार है। पिछले एक साल में अखरोट के दाम 150 रुपये तक बढ़े हैं। विगत वर्ष अखरोट 200 से 350 रुपये सैकड़ा बिका था। गौरतलब है कि सायर संक्रांति के लिए लोग अखरोट की अधिक खरीदारी करते हैं। जिला में फसल कम और मांग अधिक होने के चलते दामों में उछाल देखने को मिला है। जिला मुख्यालय कुल्लू में सजाई गई अस्थायी दुकानों में विभिन्न किस्मों का अखरोट बेचा रहा है। खरीदार कागजी किस्म को अधिक तरजीह दे रहे हैं। जिसका मुख्य कारण है कि यह अखरोट हाथ में ही आसानी से टूट जाता है। इसके अलावा खाने में भी यह बहुत स्वादिष्ट होता है। वहीं, बादामी और भुर्ज अखरोट भी खरीदारों के लिए दुकानों में उपलब्ध हैं। व्यापारी सोहन
विज्ञापन

लाल, रतन, आमरू, देवी राम, मीना, शकुंतला ने कहा कि जिला कुल्लू के सायर संक्रांति को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। संक्रांति में अखरोट को पूजा-पाठ में शामिल किया जाता है। इसके अलावा बड़े बुजुर्गों को जूब देने पर आशीर्वाद के तौर पर भी छोटों को अखरोट देने की परंपरा है। संक्रांति में मांग अधिक होने के चलते दामों में बढ़ोतरी हुई है। अभी जिला में अखरोट का शुरूआती दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed