{"_id":"5f36c3cc8ebc3e3cda7341e8","slug":"paper-kullu-news-sml341757537","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर मिलेगी सीटिंग प्लान की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर मिलेगी सीटिंग प्लान की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश विश्वविद्यालय 17 अगस्त से हिमाचल के महाविद्यालयों में छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने जा रहा है। ऐसे में कुल्लू महाविद्यालय में भी परीक्षाओं को लेकर सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान मेें रखते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा हालों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने का कार्य भी आरंभ कर दिया है। इसके साथ ही सरकार व विवि प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए परीक्षा हाल में विद्यार्थियों के बैठाने की व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए महाविद्यालय प्रबंधन ने पहली बार डेट शीट के अनुसार उनके बैठने की योजना (सीटिंग प्लान) की जानकारी परीक्षा से एक दिन पूर्व ही महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में ढूंढने में परेशानी न हो और सामाजिक दूरी भी बनी रह सके। कुल्लू महाविद्यालय की प्राचार्य बंदना वैद्य ने कहा कि महाविद्यालय में मास्क पहनकर परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गई है। लेकिन सुरक्षा के नजरिए से यदि संभव हो तो हर विद्यार्थी अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लाए।