{"_id":"5fcb87c28ebc3ecfca40e2ab","slug":"panchayati-election-kullu-news-sml3535515167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सचिव की अगुवाई में होगा प्रत्याशियों का चयन : राम लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सचिव की अगुवाई में होगा प्रत्याशियों का चयन : राम लाल
विज्ञापन
कुल्लू में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राम लाल ?
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा ने इसको लेकर रणनीति तैयार करना शुरू कर दी है। ढालपुर में जिला कांग्रेस की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने की।
इस दौरान विधायक और जिला कांग्रेस प्रभारी राम लाल ठाकुर, सह प्रभारी विनोद सुल्तानपुर तथा स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। राम लाल ठाकुर ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कांग्रेस जिला कुल्लू के सभी विधान सभा में एक-एक प्रदेश कांग्रेस सचिव को तैनात कर पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सचिव की अगुवाई में जिला परिषद, बीडीसी, नगर निकाय, पंचायत प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों का चयन करेगी। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीएस ठाकुर, स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर तथा ब्लाक कांग्रेस समेत महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल तथा एनएसयूआई सहित सभी संगठनों के साथ तालमेल कर उम्मीदवारों को तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों में कांग्रेस के उम्मीदवार अधिक से अधिक जीतकर आएं इसके लिए जिला परिषद से लेकर वार्ड सदस्य तक मात्र एक ही प्रत्याशी पर सहमति बनाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शनिवार को हुई कांग्रेस की बैठक में पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर ही चर्चा की गई है। इस मौके पर सदर कांग्रेेस कुल्लू के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, बंजार के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, मनाली के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम सिंह, भुवनेश्वर गौड़, जिला महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, दलीप बिष्ट, युकां जिला अध्यक्ष बीर सिंह ठाकुर तथा तेजा ठाकुर मौजूद रहे।