फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Padyatra taken out against inflation and unemployment

महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पदयात्रा

Fri, 26 Nov 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Padyatra taken out against inflation and unemployment
बंजार में भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा निकालती कांग्रेस। संवाद - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। देश व प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ा है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। इसके अलावा देश का युवा वर्ग बेरोजगार हो गया है।
विज्ञापन

चुनावी घोषणाओं में भाजपा ने महंगाई तथा बेरोजगारी को कम करने का वादा किया था। लेकिन वर्तमान में स्थिति इसके विपरीत हो गई है। यह बात बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कही। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को उपमंडल बंजार में पदयात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों और फैसलों के कारण महंगाई और बेरोजगारी में बेतहाशा इजाफा हुआ है। देश का युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है। रसोई का बजट अनियंत्रित हो गया है। दाल, सब्जी और खाद्य तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला गया है। रोजमर्रा की जरूरतों व निर्माण सामग्री की कीमतें आसमान छू रही है। इस दौरान महेश शर्मा, रामसिंह मियां, इंदु पटियाल, बुद्धि सिंह, पूनम ठाकुर, राम कृष्ण, पिंगला भंडारी, चेत राम बीर, आशीष पाल, गोविंद ठाकुर, डूर सिंह, हरि सिंह, दिनेश्वर डोड, टेढ़ी सिंह नेगी, महेंद्र शशि, मान सिंह, ज्ञान सागर, नरोत्तम, गोपाल शर्मा, हेमराज शर्मा, नोख सिंह सेठी, गीता राम, धर्मेंद्र, महेश्वर सिंह, दिवेश शर्मा, योगराज, राम देव, हेमदत्त शर्मा, बाल कृष्ण, गंभीर सिंह, कृष्णा देवी, सरोज ,पदमा देवी, प्रेम लता, लोत राम, दिला देवी आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed