{"_id":"61379bde8ebc3e88394c6cb2","slug":"outstanding-officers-and-employees-honored-kullu-news-sml3830660101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृ वंदना में 30 हजार लाभार्थियों को दिए पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृ वंदना में 30 हजार लाभार्थियों को दिए पांच करोड़
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना विभाग कुल्लू द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के समापन पर प?
- फोटो : Kullu
कुल्लू। बाल विकास परियोजना विभाग कुल्लू की ओर से चलाए जा रहे प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कुल 30 हजार लाभार्थी हैं। विभाग की ओर से अब तक इन लाभार्थियों के बैंक खातों में पांच करोड़ रुपये की राशि प्रदान कर लाभान्वित किया है। यह बात एसडीएम कुल्लू ने मंगलवार को देवसदन में जिला स्तरीय अभिनंदन समारोह के दौरान कही।
इस मौके पर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी सम्मानित किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस योजना के साथ जोड़कर लाभार्थियों को शीघ्र लाभ पहुंचाने के लिए उनका समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करना है।
कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिले में महिलाओं और बच्चों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, पोषक तत्वों को अपने भोजन में शामिल करने को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के दौरान भी कोरोना वॉरियर के रूप में सराहनीय कार्य किया है। आंगनबाड़ी केवल मात्र एक विभाग ही नहीं है, अपितु एक माईक्रो यूनिट के रूप में कार्य करते हुए ग्राम स्तर तक सामाजिक कार्यों को संचालित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमारी ने मुख्यातिथि का स्वागत कर कार्यक्रम की महता और विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषण माह शुरू है और विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कैंपों का आयोजन कर महिलाओं को अपने भोजन में मौसमी फल, सब्जियां और पौष्टिक तत्वों को शामिल करने के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता पर आधारित एक लघु नाटिका की भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कंडीबाग, जिंदी और ब्रो को मिला प्रथम इनाम
एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट परफॉर्मिंग के लिए सीडीपीओ कटराईं को पहला, नित्थर को दूसरा और कुल्लू को तीसरे स्थान पर रहने के लिए प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसी प्रकार जिले में बेस्ट परफॉर्मिंग सर्किल कुल्लू के तहत बजौरा, कटराईं के बाहंग और कुल्लू के तहत सर्किल कुल्लू- दो, प्रत्येक प्रोजेक्ट में बेस्ट परफॉर्मिंग सर्किल के लिए शवाड़, सरसाड़ी, निरमंड, सैंज और मनाली को पुरस्कृत किया। इसके अलावा सीडीपीओ कुल्लू का आगनबांडी केंद्र जिंदी, छुरला, बाथला, आनी के आंगनबाड़ी केंद्र कंडीबाग, चां और ठारवी, बंजार का पसवादी, बिजल, बोंदा, कटराईं का बरूआ-एक, सुराह, नाथन तथा सीडीपीओ नित्थर का ब्रो, निरमंड तथा तंदूर को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।