{"_id":"6501f59caed6c651e00975e5","slug":"opd-and-ward-with-support-from-a-pediatrician-kullu-news-c-89-1-ssml1015-6893-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे ओपीडी और वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक शिशु रोग विशेषज्ञ के सहारे ओपीडी और वार्ड
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी में बच्चों का स्वास्थ्य जांचे या फिर वार्ड में जाकर उपचार के लिए भर्ती मरीजों का हाल जाने। यह समस्या काफी लंबे समय से चल रही है। कुल्लू अस्पताल में बच्चों के स्वास्थ्य जांच का जिम्मा एक ही शिशु रोग विशेषज्ञ पर है। विशेषज्ञ चिकित्सक ओपीडी या शिशु वार्ड में सेवाएं दे यह समस्या बनी हुई है। अस्पताल में रोजाना 100 से 150 के बीच ओपीडी रहती है। एक ही चिकित्सक सेवा में होने से मरीजों की लाइनें लग रहीं हैं। गौर रहे कि हाल ही क्षेत्रीय अस्पताल में हाल ही में एक और शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक ने ज्वाइन किया है।
इससे अस्पताल में भले ही चिकित्सकों की संख्या दो हो गई है, लेकिन सेवाओं में अभी एक ही चिकित्सक है। एक चिकित्सक प्रसूता होने के कारण छह माह की छुट्टी पर रहेंगी। आगामी छह माह तक दोबारा एक ही चिकित्सक के सहारे रोजाना बीमार बच्चों की सेहत का ध्यान रखने का जिम्मा रहेगा। कुल्लू अस्पताल में बुधवार को भी सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक शिशु रोग ओपीडी में भीड़ देखने को मिली। अस्पताल में 81 बच्चों को उपचार के लिए लाया गया था। इसके अलावा कुछ बच्चे भी रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे। हालांकि सुबह के समय दो घंटे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने बच्चों का स्वास्थ्य ओपीडी में जांचा। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि एक शिशु रोग विशेषज्ञ प्रसूता होने के कारण छुट्टी पर हैं। अस्पताल में एक विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाओं में तैनात हैं।
चिकित्सकों की संख्या बढ़ाए सरकार और विभाग
जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार जिलों के हजारों मरीज रोजाना उपचार करवाने आते हैं। ऐसे में अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी की मांग पिछले लंबे समय से चल रही है। वहीं, बुधवार को भी बच्चों को उपचार के लिए लेकर आए परिजन सीमा शर्मा, मोनिका, शिवांगी ठाकुर, मोहित, संजीव, अंशुल और वेदप्रकाश ने कहा कि अस्पताल में कम से कम हर एक बीमारी के तीन चिकित्सक होने चाहिए। जब एक चिकित्सक अवकाश पर रहे तो इस स्थिति में मरीजों के उपचार के लिए दो चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इससे परेशानी कम होगी।