{"_id":"637bb7b96118ee37f50433b2","slug":"online-training-workshop-of-tankari-script-will-run-for-five-days-kullu-news-sml428513443","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन चलेगी टांकरी लिपि की ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन चलेगी टांकरी लिपि की ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की विलुप्त होती पहाड़ी लिपियों के संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इसी प्रयास को जिला कुल्लू के युवा टांकरी प्रशिक्षक यतिन पंडित जारी रखे हुए हैं। वह अब ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से टांकरी लिपि में पढ़ना और लिखना सिखाएंगे।
टांकरी लिपि के विद्वान स्वर्गीय खूबराम खुशदिल की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में यह कार्यशाला करवाई जाएगी। हालांकि प्रशिक्षुओं के लिए यह कार्यशाला निशुल्क रहेगी। गूगल मीट के माध्यम से कार्यशाला 26 से 30 नवंबर तक चलेगी। टांकरी प्रशिक्षक यतिन पंडित ने कहा कि टांकरी और पहाड़ी लिपियों का संरक्षण तभी संभव है। जब इन लिपियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होगा तो भाषा और संस्कृति प्रेमी इस पहल से जुड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि टांकरी लिपि के विद्वान स्वर्गीय खूबराम खुशदिल को श्रद्धाजंलि के रूप में कार्यशाला करवाई जाएगी। कार्यशाला में प्रशिक्षण पाने के लिए अब तक 20 भाषा प्रेमियों के आवेदन मिले हैं। टांकरी और पहाड़ी लिपियों को लिखने और बोलने का प्रशिक्षण पाने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9805766799 पर संपर्क किया जा सकता है।