फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   online permit

रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट सुविधा बहाल

Fri, 20 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 20 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रोहतांग पास के लिए ऑनलाइन परमिट सुविधा शुक्रवार को बहाल हो गई है। इसके बाद मनाली के पर्यटन कारोबारियों और मनाली घूमने आए सैलानियों ने राहत की सांस ली है।

पर्यटन विभाग जिला कुल्लू के उपनिदेशक रतन गौतम ने बताया कि वीरवार से ही रोहतांग पास के लिए परमिट सुविधा दोबारा शुरू हो गई है और शुक्रवार को 369 डीजल तथा 435 पेट्रोल पर्यटक वाहनों ने गुलाबा बैरियर पार किया। उन्होंने बताया कि मढ़ी से आगे पर्यटक वाहनों को ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन


क्योंकि तापमान में गिरावट के चलते रोहतांग मार्ग पर पानी सड़क पर जमना शुरू हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए केवल मढ़ी तक पर्यटकों को जाने की अनुमति दी गई है। केवल लाहुल की ओर जाने वाले वाहनों को ही मढ़ी से आगे जाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौर रहे कि वीरवार को काफी संख्या में पर्यटक गुलाबा बैरियर रोहतांग जाने की आशा लिए पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें जब बैरियर पार करने की अनुमति नहीं मिली तो पर्यटकों ने रोष प्रकट करने के लिए नारेबाजी की थी। इसके बाद प्रशासन और पर्यटन विभाग जागा और ऑनलाइन परमिट व्यवस्था को शुरू करवाया। साइट खुलते ही चंद मिनटों में डीजल के 400 वाहन प्रतिदिन का निर्धारित कोटा 21 नवंबर तक भर गया। जबकि निर्धारित 600 पेट्रोल वाहन प्रतिदिन की सीमा से काफी कम संख्या में परमिट जारी करने के लिए लोगों ने आवेदन किया। वीरवार को जब रोहतांग पास के लिए परमिट नहीं मिले तो करीब 100 पर्यटक वाहन अनुमति प्राप्त कर हामटा पहुंचे । हामटा के लिए 200 पर्यटक वाहन प्रतिदिन की सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed