फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Onion made you cry in festive season

त्योहारी सीजन में प्याज ने रुलाया

Sun, 10 Oct 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Onion made you cry in festive season
कुल्लू। जिला कुल्लू में पेट्रोल के शतक बाद अब टमाटर-प्याज के दाम भी बढ़ गए हैं। जिले में टमाटर 55 से 60 और प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। त्योहारी सीजन के बीच टमाटर और प्याज के दाम बढ़ने से रसोई का जायका फीका हो गया है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में टमाटर और प्याज की मांग अधिक है। लेकिन मांग के अनुसार मंडियों में फसल की आवक कम है। इसके चलते दाम टमाटर प्याज के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौर रहे कि टमाटर और प्याज के बिना रसोई में तड़के का स्वाद फीका रह जाता है। लेकिन अब दाम बढ़ने से पहले जो लोग एक किलो प्याज खरीदते थे, वह अब आधा किलो से गुजारा कर रहे हैं। दशहरा तक दामों में और इजाफा होने की उम्मीद है। घाटीवासी रामलाल, मोहर सिंह, गेहरू राम, दिले राम, श्याम चंद, मोनू ने कहा कि जिले में सब्जियों का सीजन समाप्त हो गया है। अब बाहरी राज्यों से सब्जियों की सप्लाई आ रही है। इससे टमाटर प्याज इतने महंगे हो गए हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोग पहले ही परेशान हैं। दालें, सरसों का तेल भी काफी महंगा है। अब सब्जियों के दाम बढ़ने से गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी का जुुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल रही है। सरकार को चाहिए कि महंगाई पर लगाम लगाई जाए, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उधर, इस संबंध में कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशाल सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडियों में टमाटर व प्याज की फसल कम आ रही है। मांग अधिक है, जिससे दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed