फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One thousand vehicles will be parked in Hotel Gupha

गुफा होटल में पार्क किए जा सकेंगे एक हजार वाहन

Thu, 24 Dec 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
One thousand vehicles will be parked in Hotel Gupha
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग खुलने से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के नॉर्थ पोर्टल से लेकर नर्सरी तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। लोगों को हर दिन जाम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में अगले समर सीजन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

प्रशासन ने नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में एक हजार वाहनों की पार्किंग के स्थान चिह्नित किया है। बीते बुधवार को उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में कोर कमेटी ने नॉर्थ पोर्टल का दौरा किया था। कोर कमेटी ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की है। कोकसर जाने वाली सड़क के साथ, चंद्रा नदी के पास और बीआरओ की ओर से बनाए ग्राउंड सहित चार जगह को चिह्नित कर अगले सीजन में तैयार किया जाएगा। समर सीजन में पार्किंग और शौचालय स्थापित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर नॉर्थ पोर्टल में स्थान चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि इस योजना को जल्द अमलीजामा पहनाकर पार्किंग समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी। पोर्टल के आसपास शौचालय की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों को सफाई पर भी विशेष ध्यान देने और पर्यावरण सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने की भी अपील की है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से लेकर पागलनाला तक प्रशासन ने स्थानीय महिलाओं और युवाओं के साथ मिलकर ठिठुरती सर्दी में भी स्वच्छता अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed