{"_id":"6a47f879a6476bdf3700170c","slug":"one-lakh-rupees-withdrawn-from-atm-fraudulently-fir-registered-kullu-news-c-89-1-ssml1012-180527-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धोखे से एटीएम से निकाली एक लाख की राशि, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धोखे से एटीएम से निकाली एक लाख की राशि, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना मनाली में एक शिकायत पत्र ई-मेल से प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ता प्रांजल पुत्र सुशील अग्रवाल, निवासी विवेकानंद कॉलोनी, जिला खरगोन मध्य प्रदेश ने बताया कि चार जून 2026 को वह अपनी पत्नी आयुषी अग्रवाल के साथ घूमने मनाली आया था। इस दौरान उसी दिन सुबह 6:30 बजे मनाली के पलचान स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से राशि निकाली थी।
इसके बाद पांच जून को दोपहर 2:46 बजे से 2:50 बजे के बीच उनके मोबाइल फोन पर संदेश आया, जिनमें बताया गया कि उनके एचडीएफससी बैंक खाते से एटीएम के माध्यम से 20,000 रुपये पांच बार निकाले गए। कुल निकासी एक लाख रुपये की हुई। उन्होंने अपना पर्स और अन्य सामान की जांच की, तो एटीएम कार्ड उसके पास नहीं मिला।
उन्हें संदेह हुआ कि उसका एटीएम कार्ड चोरी हो गया है। चार जून को मनाली के पलचान स्थित एटीएम से पैसे निकालते समय ही कार्ड वहीं रह गया होगा। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से शातिर का पता लगाया जा रहा है। संवाद