फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   one died in road accident

शलाड़ में गहरी खाई में लुढ़की जीप, युवक की मौत

Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बंजार में शलाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन। इस हादसे में एक की मौत एक घायल। - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत खाबल के गांव शलाड़ में मंगलवार रात एक जीप करीब 300 फीट गहरी खाई में लुढ़कने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि जीप में सवार अन्य युवक घायल हो गया है। दोनों जीप में सवार होकर मंगलवार रात बंजार से अपने घर लौट रहे थे। शलाड़ के पास जीप अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में लुढ़क गई। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे एचपी 65 -5162 नंबर जीप में सवार होकर चालक तेज प्रकाश (27) पुत्र मोहर सिंह निवासी शलाड़, डाकघर पुजाली, तहसील बंजार और तेंजेंद्र (22) पुत्र ढाले राम निवासी चलाऊडी, डाकघर चेत्थर, तहसील बंजार अपने घर जा रहे थे। शलाड़ के पास जीप अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बंजार पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। लेकिन युवक तेज प्रकाश को डॉक्टरों ने कुल्लू रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएसपी बंजार चारू शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed