फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   one died in accident

जीप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल

Sun, 18 Sep 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
one died in accident
कुल्लू। लगवैली को जोड़ने वाले कुल्लू-दड़का मार्ग पर एक जीप और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। एक युवक घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को लगवैली के दड़का के पास एक बाइक और जीप में टक्कर हो गई। बाइक में पीछे बैठा युवक गिरकर जीप से जा टकराया और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक न हेलमेट नहीं पहना था। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र शिवम गांव मोहनपुर डाकघर जिला मधेपुरा बिहार के रूप में हुई है। बाइक चालक विकास गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरेदव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed