{"_id":"621a640e260241213c2c2be1","slug":"one-died-and-five-injured-in-road-accident-kullu-news-sml400899548","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायसन में दो कारों में टक्कर; चालक की मौत, पांच सैलानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायसन में दो कारों में टक्कर; चालक की मौत, पांच सैलानी घायल
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कुल्लू-मनाली हाईवे पर रायसन के समीप दुर्घटनाग्रस्त वाहन।-संवाद
- फोटो : Kullu
Link Copied
कुल्लू। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर रायसन के पास दो कारों में टक्कर हो गई है। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब पौने 12 बजे कुल्लू-मनाली हाईवे तीन पर स्थित कैच फैक्टरी रायसन के पास दो कारों एचपी 01एम 3182 और पीबी-01 सी-1905 की आपस में टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना कुल्लू की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान कार चालक 24 वर्षीय गगन पुत्र परसराम गांव कुकलाह तहसील बालीचौकी जिला मंडी की मौत हो गई। जबकि हादसे में तीन महिला व दो पुरुष घायल हो गए हैं। इनमें 32 वर्षीय कार चालक जोग राज निवासी गुरु गोविंद सिंह नगर गलवाली गेट अमृतसर पंजाब, 38 वर्षीय अभिषेक अरुण निवासी सीएनजी गैस स्टेशन एलबीएस मार्ग पश्चिम मुंबई, 56 वर्षीय आशा शंकर लातेरे निवासी सीएनजी गैस स्टेशन एलबीएस मार्ग पश्चिम मुंबई, 64 वर्षीय सुनंदा अरुण निवासी सीएनजी गैस स्टेशन एलबीएस मार्ग पश्चिम मुंबई और 35 वर्षीय अभिषेक अबोली निवासी सीएनजी गैस स्टेशन एलबीएस मार्ग पश्चिम मुंबई शामिल हैं। एसपी कुल्लू का कार्यभार देख रहे एएसपी एनएच नेगी ने कहा कि घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।