फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One Booth Five ST campaign concludes in Lahaul

Kullu News: लाहौल में वन बूथ फाइव एसटी अभियान का समापन

Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 Jan 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
One Booth Five ST campaign concludes in Lahaul
हर मतदान केंद्र पर कम से कम पांच सक्रिय कार्यकर्ताओं की तैनाती
विज्ञापन

सफलता पर भाजपा जिला नेतृत्व, जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुशी जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का संगठनात्मक अभियान वन बूथ फाइव एसटी जिले के सभी बूथों पर पूरा हो गया है।
अभियान की सफलता पर भाजपा जिला नेतृत्व और जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम पांच सक्रिय अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा स्थानीय युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना रहा।

अभियान के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बोध को संयोजक और जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल चंद मनेपा को सह संयोजक नियुक्त किया गया था। पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर, जिला भाजपा के अध्यक्ष रिग्जिन हायरपा तथा तीनों मंडलों के अध्यक्षों के मार्गदर्शन में शुरू किया गया। मनेपा ने बताया कि सभी मंडलों के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि अब मोर्चा जिले में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनजातीय समुदायों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रभारी अखिलेश कपूर तथा भूतपूर्व विधायक रवि ठाकुर ने अभियान की सफलता पर संयोजक, सह-संयोजक और पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed