फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   One and a half storey turned into ashes, father and son came out of the room by breaking the window

Kullu News: डेढ़ मंजिला राख, खिड़की तोड़ कमरे से निकले बाप-बेटे

Wed, 28 Feb 2024 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
One and a half storey turned into ashes, father and son came out of the room by breaking the window
कुल्लू के बंजार उप मंडल में फरयाड़ी गांव में मकान जलकर राख हो गया है ।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत आने वाले फरयाड़ी में छह कमरों का डेढ़ मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना मंगलवार रात को उस समय हुई जब पूरा परिवार सोया हुआ था। आग लगने के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई। जैसे-तैसे बाप अपने दो बेटों सहित खिड़की तोड़कर बाहर निकले।
विज्ञापन

घटना में आठ लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे अमरचंद पुत्र वेद राम गांव फरयाड़ी, डाकघर गुशैणी, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। आग की लपटें देखकर अमर चंद के होश उड़ गए। अमर चंद अपने दो बेटों सहित कमरे की खिड़की तोड़कर बाहर निकले। आग को देखकर गांव के लोग इस पर काबू पाने के लिए पहुंचे, लेकिन लकड़ी का मकान होने के चलते इसमें कुछ भी नहीं बचाया जा सका। परिवार की जीवनभर की कमाई आंखों के सामने आग में राख हो गई। हालांकि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। आग की घटना के बाद अमर चंद के परिवार के तीन सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। गौरतलब है कि जिले में लगातार दूसरे दिन आग की घटना पेश आई है। इससे पहले शाट गांव में भी 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया था। इस संबंध में तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 20,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है। रहने के लिए तिरपाल और अन्य सामान भी प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed