{"_id":"160ebc7c8bd566ec42fc04b008ca2568","slug":"on-remand-in-sex-recket-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार मामले में रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार मामले में रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विपाशा होटल में देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने देह व्यापार का संचालन कर रही महिला रीना और होटल प्रबंधक गोपाल सहित उसके सहयोगी नानक को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि, अन्य लड़कियों को कोर्ट ने नारी निकेतन में भेजा है।
विज्ञापन
इसकी पुष्टि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की है। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने वीरवार को कुल्लू शहर के विपाशा होटल में छापामारी कर देह व्यापार के एक बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने होटल से आठ लड़कियों और होटल प्रबंधक सहित उसके सहायक तथा देह व्यापार का संचालन करने वाले महिला को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि धंधे का संचालन कर रही महिला और होटल प्रबंधक तथा उसके सहयोगी से अभी पूछताछ शेष है। इसके लिए उन्हें पुलिस रिमांड दिया जाए।
विज्ञापन
कोर्ट ने पुलिस की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट ने देह व्यापार का संचालन कर रही महिला रीना, होटल प्रबंधक गोपाल और उसके सहयोगी नानक को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि उक्त होटल कांग्रेस के एक नेता है। लिहाजा, मामले को दबाने के लिए वीरवार से जोड़तोड़ शुरू कर दी गई थी। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मामले को रफादफा करने के लिए पुलिस पर भी दबाव बनाया गया।
विज्ञापन