{"_id":"08c14ea7031bbe09093b3cc7388027a1","slug":"oma-won-two-gold-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काईस की ओमा ने जीते दो गोल्ड मेडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काईस की ओमा ने जीते दो गोल्ड मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 22 Nov 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-14 एथलेटिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में काईस स्कूल की छात्रा ओमा ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं। इस अवसर पर एडीपीओ राम सिंह ने बताया कि हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ओमा ने डिस्कस थ्रो और शॅाटपुट प्रतियोगिता में एक-एक गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन
छात्रा का यह प्रदर्शन पूरे कुल्लू जिले के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक हमीरपुर में आयोजित की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 11 जिलों के करीब चार सौ छात्रों ने भाग लिया। विजेता छात्रा ओमा का चयन अब नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो दिसंबर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
टीम कोच प्रेेम सिंह नेगी ने बताया कि इसी छात्रा का चयन कबड्डी में भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा और उपनिदेशक कुलवंत पठानिया ने भी छात्रा तथा टीम कोच को बधाई दी है। इस दौरान खेल प्रभारी राम सिंह, पीटीई मनोहर लाल, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन