{"_id":"69e50edabdef8a2cab0d8edb","slug":"old-manali-won-the-title-in-volleyball-kullu-news-c-89-1-klu1002-174322-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में ओल्ड मनाली ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में ओल्ड मनाली ने जीता खिताब
विज्ञापन
नग्गर में जौला पधर जाच घुड़दौड़ का दो दिवसीय मेला में वॉलीवाल प्रतियोगिता में भाग लेती टीमें।-संव
नग्गर (कुल्लू)। जौला पधर में आयोजित दो दिवसीय जाच घुड़दौड़ मेला रविवार को संपन्न हो गया। मेले में देव संस्कृति और ग्रामीण खेलों का सुंदर संगम देखने को मिला। लरांकेलो से लराईं महादेव, नग्गर से माता त्रिपुरा सुंदरी और माता पटंति और जौला से गणपति देवता के रथ मेले में पहुंचे, जहां देव परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।
मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुल्लवी नाटी दोनों दिन आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि समाजसेवी वीर सिंह ठाकुर का स्वागत मेला कमेटी अध्यक्ष रमन ठाकुर ने किया। उन्होंने मेले को संस्कृति को जोड़ने वाला बताया और 31,000 रुपये की सहयोग राशि भेंट की।
इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल में ओल्ड मनाली की टीम प्रथम स्थान पर रही। उन्हें ट्रॉफी के साथ 15,000 रुपये नकद इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर पंडोह (मंडी) की टीम रही, जिन्हें ट्रॉफी और 11,000 रुपये दिए गए। पंडोह की टीम से राजीव को बेस्ट प्लेयर का खिताब मिला। कबड्डी में अपर बॉयज की टीम विजेता रही और उन्हें 15,000 रुपये से सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर कोटियन सेऊबाग की टीम रही, जिन्हें 11,000 रुपये बतौर पुरस्कार दिया गया। संवाद