फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Old man crossing the road dies after being hit by a bike

Kullu News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर लगने से मौत

Tue, 02 Jan 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 02 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Old man crossing the road dies after being hit by a bike
कुल्लू। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर शांगरीबाग में बाइक की टक्कर से एक राहगीर की मौत हो गई है। राहगीर शांगरीबाग में सड़क को पार कर रहा था। इस बीच एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में घायल हुए बुजुर्ग पदम सिंह (62) निवासी बंदल, तहसील कुल्लू को कुल्लू अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह पदम सिंह शांगरीबाग में सड़क पार कर रहा था तो एक बाइक से उन्हें टक्कर लग गई।
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान हो गए। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। उधर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पदम सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार रात को ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांगरीबाग में कुल्लू-मनाली फोरलेन सड़क में दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed