फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Occupants of shops removed in Lower Dhalpur

Kullu News: लोअर ढालपुर में हटाए दुकानों के कब्जे

Fri, 26 Jul 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Occupants of shops removed in Lower Dhalpur
कुल्लू। शहर में कब्जों पर नगर परिषद कार्रवाई कर रही है। 14 दिनों में तीसरी बार नगर परिषद कुल्लू ने कब्जे हटाए। शुक्रवार को तहसीलदार कुल्लू एवं ईओ नगर परिषद की अगुवाई में टीम ने लोअर ढालपुर में दुकानदारों की ओर से किए गए कब्जों को हटाया। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। कुछ दुकानदारों ने बोर्ड तो कुछ ने रास्ते तक कब्जा रखे थे। करीब 60 से अधिक दुकानों का निरीक्षण करने के साथ कब्जे हटाए।
विज्ञापन

कुछेक दुकानदारों ने दुकान का बोर्ड ही रास्ते में लगा रखा था। किसी ने रास्ते में कब्जा कर लिया था। इस दौरान 13 दुकानदार ऐसे मिले जिन्होंने निचली मंजिल में अतिक्रमण कर रास्ते को तंग कर दिया है। नगर परिषद की ओर से कब्जा हटाने के लिए दुकानदारों को दो दिन का समय दिया गया। दूसरी ओर नगर परिषद की कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। लोअर ढालपुर के एक छोर से जैसे ही तहसीलदार पुलिस टीम के साथ कब्जे हटाने के लिए पहुंचे तो इसकी भनक लगते ही कई व्यापारियों ने अपनी दुकानों के आगे से सामान समेटना शुरू कर दिया। कुछ ने कब्जे भी तहसीलदार के आने तक हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


....
लोअर ढालपुर में जिन दुकानदारों ने कब्जा कर रखा था, उसे हटाया गया। शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से इस तरह की मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरि सिंह यादव, तहसीलदार एवं ईओ नगर परिषद


....
लगघाटी वाली सड़क में भी हटाईं सात रेहड़ी
नगर परिषद की ओर से लगघाटी को जाने वाले सड़क में नगर परिषद ने सात रेहड़ी हटाईं। इन रेहड़ी के लगने से यहां पर जाम लगता था, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद की ओर से इन्हें हिदायत दी गई है कि अगर फिर से लगाई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed