फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Oath administered to the President and Vice-President of Nagar Panchayat Banjar.

Kullu News: नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ

Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to the President and Vice-President of Nagar Panchayat Banjar.
नगर पंचायत बंजार के नव निर्वाचित प्रतिनि​धियों को शपथ दिलाते हुए उपमंडला​धिकारी बंजार पंकज शर्म
बंजार(कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उपमंडल अधिकारी पंकज शर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर पंचायत बंजार की नवनिर्वाचित टीम ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बंजार के चुनाव 17 मई को हुए थे। 23 जून को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर धनवंती देवी और उपाध्यक्ष के पद पर बीना देवी को निर्वाचित किया गया था। अभी तक शपथ नहीं हुई थी। इसके चलते मंगलवार को उपमंडलाधिकारी बंजार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। सात वार्ड वाली नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ समारोह में चार पार्षद शामिल नहीं हुए। उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि अब नगर पंचायत बंजार का हाउस स्वतंत्र रूप से आयोजित किया जा सकेगा और यहां के विकास कार्य सुचारु किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुआ है। उनका कहना था कि सभी पार्षदों को शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर नगर पंचायत के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed