{"_id":"66193293a5fe20d837094ee0","slug":"number-of-tourists-increased-in-manali-on-weekends-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120600-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में दो दिन की छुट्टी होने के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। उम्मीद है कि इस वीकेंड 3,000 से अधिक पर्यटक वाहनों के पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को मनाली-सोलंगनाला मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। दोपहर तक वाहन सड़क पर रेंगते रहे। मनाली-सोलंगनाला मार्ग बाढ़ के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है।
उस वक्त मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोला गया था। सड़क की हालत जस की तस रही। अब इस सड़क को डबललेन करने का कार्य चल रहा है। इसके कारण जाम की स्थिति बन रही है। जहां काम चल रहा है, वहां पर वाहनों को बारी-बारी एकतरफा छोड़ा जा रहा है। इस कारण जाम लग रहा है। शुक्रवार को जाम की स्थिति फोरलेन पुल तक पहुंच गई। करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।
उधर, पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों की खूब चहलकदमी देखने को मिली। मालरोड में भी पर्यटकों की ठीकठाक भीड़ जुटी। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सड़क का कार्य जारी है। यातायात नियंत्रण के लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। संवाद