{"_id":"69555bb9b52e7d408a0cb537","slug":"nss-camp-concludes-amid-light-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165525-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हल्की बर्फबारी के बीच एनएसएस शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हल्की बर्फबारी के बीच एनएसएस शिविर का समापन
Wed, 31 Dec 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का समापन हो गया है।
बुधवार को सुबह से जारी हल्की बर्फबारी के बीच स्वयं सेवियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राम सिंह रावत (पूर्व सैनिक) ने बताया कि उन्होंने 33 वर्ष 8 माह तक सशस्त्र सीमा बल में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की है। उन्होंने स्वयंसेवकों के समक्ष एक पारंपरिक लाहौली गीत भी प्रस्तुत किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिता कुमारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवनशैली है। कठिन मौसम और विषम परिस्थितियों में भी जिस समर्पण के साथ स्वयंसेवियों ने कार्य किया, वह सराहनीय है। प्रो. सालिक राम ने कहा कि ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व युवाओं के लिए अनुशासन, त्याग और देशभक्ति का जीवंत उदाहरण होते हैं। संवाद