{"_id":"6339dda53338fd729b38ab91","slug":"nps-employee-started-nps-himachal-left-campaign-kullu-news-sml423695486","type":"story","status":"publish","title_hn":"NPS Issue: सरकारी कर्मचारियों ने शुरू किया एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NPS Issue: सरकारी कर्मचारियों ने शुरू किया एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान
Mon, 03 Oct 2022 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:48 PM IST
सार
गांधी जयंती के अवसर पर छात्र स्कूल ढालपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनपीएस कर्मचारियों की ओर एनपीएस हिमाचल छोड़ो का नारा दिया गया।
विज्ञापन
कुल्लू में कर्मचारियों ने एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान शुरू किया।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनपीएस कर्मचारी संघ पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहा है। गांधी जयंती के अवसर पर छात्र स्कूल ढालपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एनपीएस कर्मचारियों की ओर एनपीएस हिमाचल छोड़ो का नारा दिया गया। एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनोद डोगरा ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जितनी भी सरकारें रही, उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की है। इससे कर्मचारियों में रोष है। आज पुरानी पेंशन बड़ा मसला है। सरकार का यह आखिरी साल है। कर्मचारियों का कहना है कि हम किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है। जो भी राजनीतिक दल अथवा मौजूदा सरकार पुरानी पेंशन बहाल करेगा। हम उसका समर्थन करेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश, सुनैश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन