{"_id":"6776ca567cc4255d8e078cfa","slug":"np-president-vice-president-will-take-oath-37-days-after-elections-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138279-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चुनाव के 37 दिन बाद शपथ लेंगे नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चुनाव के 37 दिन बाद शपथ लेंगे नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
छह को एसडीएम रमण कुमार दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ
शपथ दिलाने में क्यों हुई देरी, किसी के पास नहीं है इसका कोई जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। देर आए दुरुस्त आए.....। यह कहावत तो सुनी ही होगी। इसी पर अमल करते हुए चुनाव के लगभग 37 दिन बाद नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शपथ लेंगे। इसके बाद ही वह मनाली शहर के विकास कार्यों को करवा सकेंगे। एसडीएम रमण कुमार शर्मा दोनों को छह जनवरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 29 नवंबर को हुआ है। चार-चार मत मिलने के बाद मनोज लारजे अध्यक्ष बने, जबकि सुनीता शर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गईं। तब से लेकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने शपथ नहीं ली। इस वजह से दोनों अपने पदभार नहीं संभाल रहे। परिणामस्वरूप मनाली के रुके पड़े विकास कार्य अभी भी शुरू नहीं हो पाए हैं।
गौरतलब है कि नगर परिषद मनाली में चार पार्षदों ने चमन कपूर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया। नौ सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद 29 नवंबर को चुनाव हुए। नौ सितंबर से मनाली में कोई नया काम शुरू नहीं हो पाया। नगर परिषद की जनरल हाउस की बैठक भी नहीं हो पाई, जिससे कोई भी नए कार्य शुरू नहीं हो पर रहे। अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। खैर, अब शहरी विकास विभाग ने शपथ करवाने की तिथि तय कर दी है। एसडीएम रमण कुमार शर्मा को इसके लिए अधिकृत किया गया है। वह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को शपथ दिलाएंगे। चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने मनोज लारजे ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण जानबूझकर शपथ करवाने में देरी की गई है। अब छह जनवरी को शपथ करवाने का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है। एसडीएम ने बताया कि दोनों को पत्र जारी कर दिए है। नगर परिषद के सभागार में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
--