फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now there will be no power cuts, nor will the voltage decrease

Kullu News: अब नहीं लगेंगे पावर कट, न वोल्टेज होगी कम

Wed, 07 Jan 2026 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 06:27 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no power cuts, nor will the voltage decrease
मनाली में बनेगा 20 एमवीए का नया सब स्टेशन
विज्ञापन


बिजली बोर्ड ने शुरू किया काम, इसी साल तैयार होगा

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी को इसी साल नया बिजली का सब स्टेशन मिल जाएगा। सब स्टेशन बनने के बाद मनाली में कम वोल्टेज और बार-बार पावर कट की समस्या का समाधान हो जाएगा।
सर्दी के मौसम के दौरान न तो पावर कट लगेंगे और न ही कम वोल्टेज की समस्या होगी। बिजली बोर्ड ने शहर के समीप ही नए सब स्टेशन को बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस ओर 13.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


मनाली में बिजली का सब स्टेशन का कार्य आरंभ हो चुका है। इसी वर्ष इस सब स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। मनाली एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। सीजन के दौरान लो वोल्टेज और पावर कट की परेशानी पिछले कई वर्षों से चल रही है। मनाली सहित ग्रामीण क्षेत्रों को पिछले वर्ष से एलाइन दुहांगन परियोजना से सीधे बिजली सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इससे काफी सुधार हुआ है लेकिन नया सब स्टेशन बनने के बाद बिजली का लोड बढ़ने पर भी सप्लाई निर्बाध रहेगी। इस वर्ष न्यू ईयर और क्रिसमस इव के दौरान बार-बार पावर कट लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। सब स्टेशन बनने के बाद यह समस्या हल हो जाएगी। मनाली विद्युत उपमंडल के एसडीओ सुनील कालिया ने बताया कि बिजली सब स्टेशन का कार्य शुरू हो चुका है। इसी वर्ष मनाली वासियों को इससे बिजली दी जाएगी।


कहां बन रहा सब स्टेशन
सब स्टेशन बिजली बोर्ड के मनाली स्थित कार्यालय के समीप ही बनाया जाए रहा है। ऑटो यूनियन के कार्यालय के पीछे वन बिहार में इसके लिए भूमि मंजूर हुई है। इसके लिए कुछ पेड़ों को भी काटना पड़ा। सब स्टेशन बनाने के लिए सामान पहुंच गया है। भूमि को भी समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed