{"_id":"68349fd0a9c8532a430dc3fa","slug":"now-the-movement-of-vehicles-on-gramphoo-kaza-road-is-waiting-for-noc-kullu-news-c-89-1-klu1002-148417-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब ग्रांफू-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को एनओसी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब ग्रांफू-काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को एनओसी का इंतजार
Mon, 26 May 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 26 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
अधिकारिक तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हुआ है मार्ग
बीआरओ ने मार्ग से हटा दी है बर्फ, अब एनओसी मिलना बाकी
कुछ वाहन कुंजम होकर बिना अनुमति कर रहे हैं आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन के लिए करीब 15,000 फीट ऊंचे कुंजुम दर्रा को बहाल करना चुनौती से कम नहीं था। बर्फ हटाने का अभियान हालांकि पूरा हो गया है, लेकिन सीमा सड़क संगठन ने अभी तक इस रूट पर आधिकारिक तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए प्रशासन को एनओसी नहीं दी है।
लाहौल और स्पीति को कुंजुम दर्रा के रास्ते आपस में जोड़ने वाला ग्रांफू-काजा मार्ग सीमा सड़क संगठन ने सात माह बाद बहाल कर दिया है। 2023 में बीआरओ ने इसे 29 मई और 2024 में 15 मई को बहाल किया था। अब स्पीति घाटी के लोगों के लिए लाहौल, मनाली, कुल्लू के बीच सफर सुगम होगा। यह मार्ग खुलने से स्पीति घाटी के पर्यटन को पंख लगेंगे। सीमा सड़क संगठन के लिए करीब 15,000 फीट ऊंचा कुंजुम दर्रा को जल्द बहाल करना आसान काम नहीं था। बर्फ हटाने का अभियान हालांकि पूरा हो गया है, लेकिन सीमा सड़क संगठन ने अभी तक इस रूट पर आधिकारिक तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए प्रशासन को एनओसी जारी नहीं की है। इसके बावजूद कुछ निजी वाहन कुंजम दर्रा होकर आवाजाही कर रहे हैं।
सीमा सड़क संगठन ने बीते वीरवार शाम को कुंजुम के रास्ते ग्रांफू-काजा सड़क बहाल कर दिया था। अब ग्रांफू-काजा सड़क पर शुरुआती दौर में फोर बाई फोर वाहनों के आवाजाही की अनुमति प्रशासनिक टीम के निरीक्षण और बीआरओ के एनओसी मिलने के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
डीएसपी काजा अजय भारद्वाज ने बताया कि कुंजुम दर्रा के रास्ते ग्रांफू-काजा सड़क से बर्फ हटाकर वीरवार शाम को बीआरओ ने बहाल कर दिया है। कहा कि अब सड़क पर फोर बाई फोर वाहनों के आवाजाही प्रशासनिक टीम के निरीक्षण और बीआरओ की एनओसी मिलने के बाद होगी।
--