फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now soil will be tested in Keylong

Kullu News: अब केलांग में होगी मिट्टी की जांच

Sat, 07 Oct 2023 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 07 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now soil will be tested in Keylong
केलांग में प्रयोगशाला का उदघाटन करते  कृषि मंत्री चंद्र कुमार।-
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शनिवार को हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग ने पुलिस मैदान केलांग में किसान मेले का आयोजन किया। मेले में पहुंचे कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान कृषि मंत्री ने केलांग में कृषि विभाग की लैब का उद्घाटन किया। कृषि विभाग की इस लैब के निर्माण पर 76 लाख रुपये खर्च हुए हैं। लैब में घाटी के किसानों और बागवानों को मिट्टी से संबंधित जांच करवाने में सुविधा मिलेगी। अभी तक लाहौल के किसानों को कुल्लू जाकर अपने खेतों की मिट्टी की जांच करवानी पड़ती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की डाॅ. राधिका नेगी ने सब्जी उत्पादन तथा कृषि विकास अधिकारी डाॅ. अंकिता शर्मा ने किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, जिला परिषद अनुराधा राणा, ज्ञालछन ठाकुर, कुंगा बौद्ध आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed