फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now opposition to garbage plant in Katrain

Kullu News: अब कटराईं में कूड़ा संयंत्र का विरोध

Tue, 20 Aug 2024 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Now opposition to garbage plant in Katrain
कुल्लू के कटराई पंचायत की जनता ने ज़िलाधीश कार्यालय से आए हुए डेलीगेशन के सामने पतलीकूहल के जटे
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला प्रशासन के लिए नगर परिषद कुल्लू के साथ जिले की अन्य जगहों पर कूड़े के लिए संयंत्र स्थापित करना चुनौती बन गया है। प्रशासन की टीम जगह देखने के लिए जहां भी जाती है, उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एक टीम ग्राम पंचायत कटराईं के वार्ड नंबर तीन और चार में पहुंची तो उसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से आई टीम ने पतलीकूहल के जटेहड़ बिहाल में कूड़ा संयंत्र निर्माण के लिए जगह देखनी थी। लोगों ने अधिकारियों से कहा कि इस जगह पर सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसके आसपास आंगनबाड़ी केंद्र और आंबेडकर भवन है, जहां आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। ऐसे में यहां कूड़े-कचरे के निष्पादन के लिए संयंत्र नहीं लगाया जा सकता है। पंचायत प्रधान गीता ठाकुर, उपप्रधान राज कृष्ण ने कहा कि उनकी पंचायत में कूड़ा संयंत्र का निर्माण करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में जिला प्रशासन और नगर निकाय को संयंत्र लगाने के लिए दूसरी जगह देखनी पड़ेगी। तहसीलदार कुल्लू एवं नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी हरि सिंह यादव ने कहा कि संयंत्र लगाने के लिए कई जगहें देखीं मगर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। जिला प्रशासन के लिए बंजार, कसोल, भुंतर और कुल्लू शहर से निकलने वाले कूड़े को ठिकाने लगाना गले की फांस बन गया है। हालांकि सूखा कचरा बिलासपुर के बरमाणा भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed