फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now Larji Lake will become not only a place of peace but also a center of adventure.

Kullu News: सुकून का ठिकाना ही नहीं, रोमांच का भी केंद्र बनेगी अब लारजी झील

Mon, 01 Dec 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 01 Dec 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Now Larji Lake will become not only a place of peace but also a center of adventure.
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग ने शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन

कई शर्तों में राहत देकर विभाग ने 16 दिसंबर तक आमंत्रित की हैं निविदाएं
पर्यटन कारोबार में होगा इजाफा, जिले के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के द्वार
बलदेव राज
कुल्लू। लारजी झील अब सिर्फ सुकून का ठिकाना नहीं, बल्कि जल्द ही रोमांच का केंद्र बनने वाली है। विभाग ने गतिविधियों को पुनः शुरू करवाने के उद्देश्य से प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे क्षेत्र के युवा रोजगार और पर्यटन कारोबार को बड़ा अवसर मिल सकेगा।
लारजी झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले भी टेंडर लगाए गए थे लेकिन कोई वाटर स्पोर्ट्स गतिविधि संचालन के लिए आगे नहीं आया। बाकायदा, एक कमेटी का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

अब पर्यटन विभाग ने कई शर्तों में राहत दी गई है। पर्यटन विभाग ने 16 दिसंबर तक निविदाएं आमंत्रित की हैं। हालांकि इस बार शर्तों में कुछ राहत दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के संचालन के लिए कोई फर्म और संचालक आगे आएगा। लारजी झील में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां पर्यटकों के लिए किसी आकर्षण से कम नहीं होंगी। कुल्लू-मनाली में आने वाले पर्यटक बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करने के साथ कुल्लू में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग आदि गतिविधियां करते हैं। पर्यटक कुल्लू में आकर वाटर स्पोटर्स गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि लारजी झील में वाटर स्पोटर्स गतिविधियां शुरू होने से पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। जिले में पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। बंजार, कुल्लू के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार मिल सकेगा। बहरहाल, यह देखने वाली बात होगी कि आखिर कब तक लारजी झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो पाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लारजी में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। - रोहित शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed