फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now Kullu-Manali via Naggar route will be double lane up to 40 km

अब कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग 40 किमी तक होगा डबललेन

Sun, 16 Jan 2022 08:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Now Kullu-Manali via Naggar route will be double lane up to 40 km
फरेंद्र ठाकुर
विज्ञापन

कुल्लू। अब पर्यटन नगरी मनाली दोनों तरफ से डबललेन से जुड़ेगी। इसका किसानों-बागवानों समेत हजारों सैलानियों को फायदा मिलेगा। दरअसल कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग 40 किलोमीटर तक डबललेन होगा, जिसकी प्रक्रिया एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने शुरू कर दी है। गत दिन एनएचएआई के अधिकारियों ने कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग का सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों ने बनाकर केंद्रीय मंत्रालय को भेज दी है।
अब मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही एनएचएआई लोक निर्माण विभाग को एनएच बनाने की जिम्मेदारी सौंप देगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग को डबललेन करने का कार्य शुरू कर देगा। हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू के दौरे पर आए थे। इसमें लोगों ने मार्ग को डबललेन करने की मांग रखी थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने संज्ञान लेते ही एनएचएआई के अधिकारियों को मार्ग का सर्वे करने के निर्देश जारी किए थे। इसके चलते मार्ग को डबललेन किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को भी काफी राहत मिल जाएगी। इस कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग के डबललेन होने के बाद मुख्य कुल्लू-मनाली एनएच से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। विंटर सीजन में कुल्लू से मनाली तक सैलानियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। घंटों तक सैलानी जाम में फंसे रहते हैं। वैकल्पिक मार्ग तंग होने के कारण सैलानी इससे होकर जाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में मुख्य एनएच होकर ही सभी वाहन मनाली जाते हैं। संवाद
विज्ञापन

कुल्लू से मनाली पहुंचने के लिए वैकल्पिक है मार्ग
कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग मनाली पहुंचने के लिए सैलानी व आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग है। अगर भूस्खलन या किसी अन्य कारण से मुख्य कुल्लू-मनाली एनएच बाधित हो जाता है तो इस कुल्लू-मनाली वाया नग्गर को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे सैलानी व लोग बिना किसी परेशानी के मनाली आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मार्ग को विकल्प के तौर पर अहम समझते हुए केंद्रीय मंत्री ने डबललेन करने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काईस गोंपा और नग्गर कैंसल स्थान होंगे विकसित
कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग के डबललेन होने के बाद यहां के काईस गोंपा और कैंसल स्थान भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो जाएंगे। मार्ग के डबललेन होने के बाद अधिकतर सैलानी यहां होकर मनाली जाना पसंद करेंगे। इसके अलावा जाणा वाटर फाल में भी सैलानियों की चहलपहल बढ़ जाएगी। स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार के साधन खुल जाएंगे।
15 पंचायतों के किसान-बागवान होंगे लाभान्वित
सड़क डबललेन बनने के बाद वामतट की 15 से अधिक पंचायतों के किसानों-बागवानों को भी फायदा मिलेगा। सीजन के दौरान मार्ग पर जाम की समस्या ज्यादा रहती है। इससे फसल से लदी गाड़ियां समय पर मंडियों में नहीं पहुंच पाती, जिससे किसानों-बागवानों को नुकसान उठाना पड़ता है। अब किसानों-बागवानों की फसल बिना किसी रुकावट के मंडियों में समय पर पहुंच जाएंगी।

कुल्लू-मनाली वाया नग्गर मार्ग डबललेन होना है। एनएचएआई के अधिकारियों ने मार्ग का सर्वे किया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय मंत्रालय को भेजी है। इसकी मंजूरी मिलते ही एनएचएआई की ओर से इस मार्ग की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-केके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed