फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now it is cheaper to travel from Kullu to Chandigarh and Delhi by air

Kullu News: हवाई जहाज में अब कुल्लू से चंडीगढ़ व दिल्ली जाना हुआ सस्ता

Mon, 10 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 10 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Now it is cheaper to travel from Kullu to Chandigarh and Delhi by air
कुल्लू से दिल्ली की सीधी उड़ान से आधे से भी कम हुआ किराया
विज्ञापन

18 हजार की जगह चंडीगढ़ होकर 8 हजार में पहुंचेंगे दिल्ली
पर्यटकों के साथ कुल्लू-मनाली के लोगों को मिलेगी राहत
रोशन ठाकुर
कुल्लू। हवाई जहाज में सफर अब कुल्लू से चंडीगढ़ व दिल्ली टैक्सी से भी सस्ता हो गया है। कुल्लू-दिल्ली की सीधी हवाई उड़ान में प्रति सवारी का भारी भरकम किराया है और प्रति सीट किराया 18,000-26,000 रुपये है।
कुल्लू से चंडीगढ़ उड़ान से प्रति सवारी का किराया करीब 8,000 रुपये के आसपास होगा। कुल्लू से चंडीगढ़ का टैक्सी का किराया लगभग आठ से 10 हजार रुपये है। ऐसे में भुंतर से चंडीगढ़ और देश की राजधानी दिल्ली तक का सफर दोगुना सस्ता हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि सात नंवबर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा से एलायंस एयर ने एटीआर-72 का संचालन किया है। यह सेवा मंगलवार, वीरवार और शनिवार को चलेगी। इस मार्ग पर न्यूनतम किराया 5,822 रुपये रखा गया है जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3,756 रुपये तय किया है। दिल्ली से भुंतर के लिए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ानें हो रही हैं लेकिन भुंतर से दिल्ली के लिए कोई शेड्यूल नहीं है। ऐसे में भुंतर से चंडीगढ़ की उड़ान आम यात्रियों और सैलानियों के चंडीगढ़ व दिल्ली पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक और अधिक किफायती सफर होगा। वहीं, एलायंस एयर की चंडीगढ़-दिल्ली उड़ान दोपहर 2.05 बजे रवाना होती है और 3.10 बजे दिल्ली में लैंड करती है। इसका किराया लगभग 3,000 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू विमानन विशेषज्ञों ने केंद्र सरकार व एयरपोर्ट अथॉरिटी को भुंतर हवाई अड्डे के लिए डोर्नियर-228 विमानों के चलाने का भी सुझाव दिया है। ये छोटे विमान भुंतर जैसे छोटे रनवे के लिए बेहतर साबित हो सकते हैं। वर्तमान में एलायंस एयर 70 सीटर के एटीआर-72 और 48 सीटर एटीआर-42 जहाजों का संचालन कर रही है। लेकिन हवाई अड्डे भुंतर के रनवे की लंबाई कम होननेसे इसकी 40 से 60 फीसदी सीटें खाली रहतीहै।

पर्यटन कारोबारी मुकेश ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर ने बताया कि 1990 के दशक में, कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से प्रतिदिन आठ उड़ानें संचालित होती थी। उन्होंने कहा कि हवाई उड़ानों के कम होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को नुकसान हो रहा है। कका कि केंद्र व प्रदेश सरकार को देश के अन्य शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ना चाहिए।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed