फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Now, garbage fee will be charged from Rs 100 to Rs 2500 in Manikaran.

Kullu News: मणिकर्ण मेें अब 100 से 2500 रुपये तक लगेगा कूड़ा शुल्क

Fri, 12 Dec 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 12 Dec 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Now, garbage fee will be charged from Rs 100 to Rs 2500 in Manikaran.
साडा क्षेत्र में घरों, होटल-रेस्तरां, कैंपिंग साइट और ढाबों के लिए उपयाेगकर्ता शुल्क लागू
विज्ञापन

घरों से प्रत्येक फ्लोर पर 100, रेस्तरां और ढाबों से 1000 रुपये प्रतिमाह लिया जाएगा शुल्क
होटल, कैंपिंग साइट और हॉस्टल वालों को हर महीने अदा करना होगा 2500 रुपये शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिले के मणिकर्ण और आसपास के क्षेत्रों में कचरा संग्रहण के लिए अब उपयोगकर्ता शुल्क लागू कर दिया गया है।
घरों से प्रत्येक फ्लोर पर 100 रुपये, रेस्तरां और ढाबों से 1000 रुपये और होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे से 1500-2500 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। यह निर्णय साडा मणिकर्ण की हाल की बैठक में सर्वसहमति से पारित किया गया और इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था और अवसंरचना सुदृढ़ीकरण है।
गौर रहे कि यह निर्णय साडा मणिकर्ण की पिछले दिनों हुई साधारण सभा में सर्वसहमति से पारित किया गया था। इससे पर्यावरण संरक्षण, कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था तथा अवसंरचना सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से संसाधन जुटाए जाने हैं। आदेश के अनुसार हाउस-रिहायश से 100 प्रति मंजिल उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन


रेस्तरां, ढाबा, कॉटेज, वाइन शॉप और कैफे से 1000 रुपये, दुकान और स्टॉल से 200 रुपये प्रतिमाह उपयोगकर्ता शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ ही टैक्सी यूनियन से 3000 रुपये, गेस्ट हाउस, होटल और कैंपिंग साइट 2500 रुपये, होमस्टे 1500 रुपये, हॉस्टल वालों के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह यह शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि मणिकर्ण और आसपास का क्षेत्र के साडा के तहत आता है। कसोल के समीप सूमारोपा में साडा बैरियर भी लगाया गया है। साडा बैरियर पर प्रदेश से बाहर से आने वाहनों से साडा शुल्क लिया जाता है। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के चेयरमैन एवं विधायक कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि विशेष क्षेत्र मणिकर्ण एवं आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा संग्रहण के लिए अब उपयोगकर्ता शुल्क की दरों को लागू कर दिया गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed